ललितपुर
भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पितृशोक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, महेश संज्ञा, दिनेश संज्ञा एवं नवदीप संज्ञा के पूज्यनीय पिताजी राधेलाल संज्ञा का उपचार के दौरान भोपाल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि स्व.राधेलाल संज्ञा अपने सरल, मिलनसार एवं सामाजिक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वह अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज भोपाल में चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।