ललितपुर

 सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में ललितपुर प्रथम

राजस्व और विकास कार्यों में हुआ अभूतपूर्व सुधार

75 जिलों में पहले पायदान पर पहुंचा ललितपुर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के कुशल नेतृत्व में जिले को एक बड़ी उपलब्धी मिली है, सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले को राजस्व और विकास कार्यों में प्रथम स्थान मिला है, जिससे जिले में अब अन्य जिलों की रैंकिंग में सबसे पहले पायदान पर पहुंच गया है। डीएम की दूरदर्शी सोच के चलते राजस्व एवं विकास कार्यों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इसके लिए उन्होंने अपनी प्रशासनिक टीम की प्रसंशा करते हुए इसी लगन से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। विकास को परखने के लिए सीएम डैशबोर्ड पर प्रतिमाह कई सूचकांकों पर राजस्व व विकास कार्यों का डाटा अपलोड किया जाता है, जिससे प्रदेश के सभी जनपदों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। इसके लिए प्रतिमाह जिलाधिकारी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी करते हैं। हालही में डीएम ने कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम देते हुए प्रगति सुधारने के निर्देश दिये थे, जिसके चलते इस माह जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है, जहां रैंकिंग में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। इससे न केवल जनपद के विकास को गति मिलेगी, बल्कि जिले में स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। डीएम ने बताया कि प्रदेश की रैंकिंग में ललितपुर को राजस्व व विकास मामलों में प्रथम स्थान मिला है, वहीं विकास कार्यों में दूसरा व राजस्व कार्यों में 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति, उद्यान, ऊर्जा, कृषि, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांग पेंशन, नमामि गंगे, पंचायती राज, सामाजिक वानिकी, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, श्रम एवं सेवायोजन, उद्योग, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई सहित अन्य विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 में से 10 अंक प्राप्त किये हैं। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के निर्देशन में राजस्व व प्रवर्तन कार्यों में तेजी आयी है, जिससे रैंकिग विगत माहों की अपेक्षा काफी सुधरी है। उन्होंने अपनी टीम में ईडीएम अंशुल खरे व अन्य कार्मिकों का उत्साह वद्र्धन करते हुए कहा कि इसी वेग के साथ राजस्व कार्यों को लक्ष्यों तक पहुचाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button