ललितपुर

लोकल ट्रक भाड़े तय करने हेतु ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक गल्ला मंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिखरचंद जैन ने व संचालन आनंद मोहन दुबे ने किया। बैठक में तय किया गया कि हाल्टिंग चार्ज प्रत्येक दशा में लिया जाएगा। ताकि ट्रक ऑपरेटर को नुकसान न हो। बैठक में ट्रक संचालकों ने वर्तमान ट्रक भाड़े को लेकर चिंता जाहिर की। सर्वसम्मति से विभिन्न स्थानों के लिए ट्रकों के भाड़े तय किए गए, यह सूची गल्ला व्यापारियों को दिए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मनमोहन चौबे, अनिल कुमार, गजेंद्र सिंह, इरफान अली, अफसर, मोहसिन, अब्दुल हसन, विंन्द्रावन, धर्मेंद्र कुशवाहा, दीपचंद, जयपाल आदि भारी संख्या में ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button