बरेली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

वीआईपी मूवमेंट के लिए पुख्ता तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 अक्टूबर को प्रस्तावित बरेली आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों के वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 12 अक्टूबर को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग, तैयारियों की समीक्षा और ड्यूटियों की रिहर्सल की गई। बैठक में एडीजी बरेली जोन, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र, जिलाधिकारी बरेली, एसएसपी बरेली सहित सीडीओ, एसपी सिटी, एसपी उत्तरी, एसपी दक्षिणी और अन्य जनपदों से आए अधिकारी मौजूद रहे।
ब्रीफिंग में निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करें। निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने, वर्दी दुरुस्त रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा यातायात प्रबंधन, रूट व्यवस्था, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था और आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आमजन को आवागमन में अनावश्यक असुविधा न हो और यातायात सुव्यवस्थित रखा जाए। ब्रीफिंग के बाद पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों की डी-ब्रीफिंग की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button