साहेबगंज

जेएनयू में कांग्रेस सांसद की हरकत के विरोध में साहिबगंज में भाजपा महिला मोर्चा का हल्लाबोल,एक दिवसीय धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले में कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू में की गई कथित कुकृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा,साहिबगंज जिला इकाई ने आज एक दिवसीय हल्ला बोल धरना-प्रदर्शन किया।जहां भाजपा जिला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान ने किया,जबकि मंच संचालन जिला मंत्री ऊषा भारती और धन्यवाद ज्ञापन बरहरवा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम भारती ने किया।इस धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव और जिला प्रभारी अमृत पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौतम यादव एवं जिला प्रभारी अमृत पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सांसद की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द की जानी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेवजह के मुद्दों पर विधवा विलाप करते हैं, लेकिन अपने ही सांसद के इस शर्मनाक कृत्य पर चुप्पी साधे हुए हैं।कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस पर मुंह नहीं खोला है,इससे कांग्रेस की ओछी मानसिकता स्पष्ट होती है,झारखंड में भी कांग्रेस के बड़बोले नेता इस विषय पर मौन हैं।वही इस कार्यक्रम में बरहरवा नगर अध्यक्ष अर्पिता दास,पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास, जिला उपाध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर,बप्पी निर्मल साह,संजीव गुप्ता सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button