बरेली

भारत सेवा ट्रस्ट पर व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का किया जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। भारत सेवा ट्रस्ट पर व्यापारियों ने श्रुति गंगवार को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने भारत सेवा ट्रस्ट पर पहुंचकर श्रुति गंगवार का स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि उनके पिता झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के नक्शे कदम पर चलकर श्रुति गंगवार बरेली का नाम रोशन करेंगी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि संतोष कुमार गंगवार ने अपने आठ बार के सांसद कार्यकाल में हमेशा व्यापारी वर्ग की ढाल बनकर संघर्ष किया है। इस दौरान व्यापारियों ने राज्यसभा सांसद से फतेहगंज पश्चिमी के विकास से जुड़े मुद्दों जैसे रेल स्टॉपेज, रोडवेज बस स्टेशन का सुचारू संचालन, नेशनल हाईवे से कस्बे की मुख्य सड़क के निर्माण और थाना भवन निर्माण को लेकर चर्चा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button