खेलभरत पुर

गोला फेंक में सिल्वर मेडल जीता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। दुबई में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित 17वीं फाजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के गोला फेंक की एफ-46 श्रेणी में करौली जिले के समीपवर्ती राजपुर गांव के पैरा एथलीट देवेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर भरतपुर संभाग में खेल प्रेमियों के बीच खुशी छा गई। एथलीट के परिजनों के साथ जयपुर स्पोर्ट्स अकादमी के सूत्रों ने बताया कि प्रतियोगिता में 46 देशों के लगभग 400 पैरा एथलीटों ने भाग लिया जिसमे भारत का 50 सदस्यीय दल भी शामिल था। देवेंद्र के इस प्रदर्शन को भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। वे पिछले 4 साल से जयपुर स्पोर्ट्स अकादमी में कोच जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एशियन पैरा गेम्स 2026 की तैयारी कर रहे हैं। देवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता भरत सिंह गुर्जर, चाचा मोहन सिंह विधुड़ी, कोच जगजीत सिंह, फिजियो डॉ. दिनेश गुर्जर और जयपुर स्पोर्ट्स अकादमी को दिया। वर्ष 2018 में एक हादसे में अपना बायां हाथ गंवाने के बावजूद देवेंद्र ने हार नहीं मानी। ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने खेल को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं और खेलो इंडिया में भी सफलता हासिल की है। उनका अगला लक्ष्य एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम और ऊंचा करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button