भरत पुर
ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुए दीपदान महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
महाकाल की फूल बंगला झांकी ने मोहा शिव भक्तों का मन

दस शुभ योग और चार प्रहर में हुई शिव की अराधना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर : कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं, सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा दस अद्भुत योग में और शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि और चार प्रमुख राजयोग में विधी विधान पूर्वक अपनी श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए आस्था और विश्वास के साथ भगवान शिव और माता पार्वती जी के विवाह की स्मृति में श्रद्वालु, सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा व्रत रखकर जलभिषेक करते हुए उत्साह पूर्वक मनाया गया। जहां कस्बे के प्रमुख कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर,बडवाले शिम्भू हनुमानजी मन्दिर, बनखंडी वाले हनुमान जी मन्दिर, भगत राज वाले हनुमान जी मन्दिर,अथाई वाले हनुमानजी मन्दिर, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर आदि सहित विभिन्न मन्दिरों एवं शिवालयों में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात्रि तक पूजा अर्चना करते हुए भगवान से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दूसरी ओर कस्बे की बरपाड़ा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर शिव हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में रविवार देर सांयकाल श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भगवान शिव की प्रतिमा का अलौकिक मनमोहक श्रृंगार महाकाल के स्वरूप में झांकी सजाते हुए फूल बंगला झांकी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। और वहीं दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दीपदान महोत्सव में अपनी श्रद्धा अनुसार दीपदान कर ढोलक, झांझ, मजीरा एवं घन्टे घड़ियाल,शंख की धुनों के साथ महाआरती में भाग लेते हुए अपनी मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं दीपदान महोत्सव में पूरा मन्दिर परिसर रंग बिरंगे विद्युत उपकरणों से जगमगा उठा और और भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। वहीं ब्राह्मण धर्मशाला पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों का समापन प्रसादी वितरण के साथ एवं डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर नृत्य करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर किया गया।


