टीवीएनएल के वाच एंड वार्ड कर्मियो की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
बोकारो। बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित तेनूघाट विधुत निगम लिमिटेड झारखंड सरकार की विधुत उत्पादन इकाई है।जिसे रेलवे लाइन से कोयला उपलब्ध कराई जाती है।इसी रेलवे लाइन में 50 मजदूर पिछले 11 साल से कार्य कर रहे हैं जो वाच एंड वार्ड कर्मचारी के नाम से जाने जाते हैं। इन्हीं कर्मियों की एक बैठक साहुबहियार स्थित वाच एंड वार्ड आवास में हुई जिसकी अध्यक्षता नरेश साव ने किया।
वाच एंड वार्ड कर्मियो ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। पहले चरण में सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक योगेन्द्र महतो से मिलकर अपनी दुखड़ा सुनाने और अपनी मांगों को लेकर मुलाकात करेंगे।वाच एंड वार्ड कर्मियो के सचिव जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि हमने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन को दो बार मांगपत्र सौंपा है परंतु प्रबंधन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है इसलिए हमें विवश होकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने चलाने के लिए बाध्य हुए हैं। जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि यदि इस पर भी सुनवाई हुई तो हम डुमरी ललपनिया रेलवे लाइन में अप्रैल माह से अनशन पर बैठेंगे।11 वर्ष से अधिक समय से हम कार्य कर रहे हैं इसलिए हमें कंटीजेंसी में पदोन्नति दी जाय हमें भी कम्पनी के नियमानुसार साल में 14 दिनों का अवकाश दिया जाय, हमें भी बढ़े हुए वेतनमान दिया जाय भविष्य निधि के बकाया जमा कर अध्तन किया जाए आदि मांगे शामिल हैं।
वाच एंड वार्ड कर्मचारी राजेश पासवान के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक की कार्रवाई समाप्त हुई।



