पाकुड़

जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी, जनप्रतिनिधियों ने की दवा सेवन की अपील

Filaria eradication campaign continues in the district from February 10, public representatives appeal for taking medicine

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सघन मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान चल रहा है। वही राज्यव्यापी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के जिले में तहत 10 फरवरी 2026 से फाइलेरिया रोधी दवा का वितरण एवं सेवन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की देख-रेख में चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। इसी क्रम में जिला परिषद सदस्य ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस अभियान में सभी नागरिकों की भागीदारी बेहद आवश्यक है। दवा पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में दी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सभी लोग दवा का सेवन अवश्य करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा उपलब्ध करा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रहे। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि जिले को जल्द से जल्द फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button