बरेली
बी एस एन एल में भारतीय मजदूर संघ का पुनः आगमन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भारतीय संचार निगम लिमिटेड में भारतीय मजदूर संघ का पुनः आगमन हुआ है।जिसमें गिरीश चन्द्र पाण्डेय प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बरेली मण्डल प्रभारी,ओमप्रकाश शर्मा सहायक प्रान्तीय मंत्री चुने गए। मुजफ्फरनगर में हुए भारतीय टेलीफोन इम्पलाइज युनियन के प्रान्तीय महाधिवेशन में बरेली से गिरीश चन्द्र पाण्डेय को प्रान्तीय का का अध्यक्ष एवं प्रभारी बरेली मण्डल तथा बरेली से ही ओमप्रकाश शर्मा ( टेलीफोन एक्सचेंज चौपुला बरेली ) को सहायक प्रान्तीय मंत्री निर्वाचित किया गया साथ ही गिरीश चन्द्र पाण्डेय को भारतीय दूरसंचार मंच का संयोजक बरेली मण्डल भी नियुक्त किया गया इस अवसर पर गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि प्रान्तीय स्तर पर बी एस एन एल में जहां जहां संघ कमजोर है वहां उसे सशक्त किया जायेगा तथा जहां कर्मचारी संघ नहीं है वहां कर्मचारी भाईयों के सहयोग से संगठन खड़ा किया जाएगा।बरेली मण्डल में भी भारतीय दूरसंचार मंच की स्थापना व विस्तार अतिशीघ्र किया जाएगा।



