ललितपुर
मुकेश शर्मा बने श्रीभारत सेवा मंडल व्यायाम शाला के अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। रविवार को श्रीभारत सेवा मंडल व्यायाम शाला में बैठक आयोजित की गई जिसमें समिति का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई समिति के गठन पर विचार करते हुए वर्तमान अध्यक्ष राजेश दुबे द्वारा मुकेश शर्मा मानु का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया जिसे समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि एवं हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। आज मुकेश शर्मा मानू एक ऐसी परंपरा के निर्वाहक बन रहे हैं जो कि नगर ललितपुर का गौरव है। श्रीभारत सेवा मंडल व्यायाम शाला की स्थापना सन 1940 में देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तैयार करने के लिए काशीनाथ त्रिपाठी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) द्वारा स्थापित की गई थी। इस दौरान उमानंद हुण्डैत, मोतीलाल सेन, छक्कीलाल भारती, शीलचंद समैया, छक्कीलाल जोशी द्वारा पोषित एवं संचालित व्यायाम शाला का नवीन दायित्व राजेश दुबे के सफल संचालन में आगे बढ़ाते हुए मुकेश शर्मा मानू को सौंपी गई है। इस बैठक में आदि उपस्थित रहे। संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश साहू द्वारा किया गया।