ललितपुर

पांच को होगा प्रांतीय कार्यसमिति व होली मिलन व्यापारी सम्मेलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक इलाइट चौराहे स्थित होटल गोल्डन ड्राइव में जिलाध्यक्ष सुरेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 मार्च 2026 को प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक होली मिलन व्यापारी सम्मेलन के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से सैकड़ों व्यापारी व पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना जताई गई। बैठक में व्यापारियों से अपनी समस्याएं लिखित रूप में संगठन को देने की अपील भी की गई। इस दौरान नगर मंत्री पवन जैन करमुहारा की विद्या ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी की घटना पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि अज्ञात चोर शटर तोड़कर लगभग ढाई किलो चांदी के आभूषण व बर्तन ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में होली पर्व को देखते हुए व्यापारियों से मिलावटी खाद्य सामग्री न बेचने की अपील की गई तथा खाद्य विभाग से सैंपलिंग के नाम पर उत्पीडऩ न करने का अनुरोध किया गया। अंत में नगर महामंत्री समित समैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button