गोड्डा

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के भलूवा बैलडांग के समीप ट्रैक्टर की धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बीते रविवार देर शाम की है। घटना में सरवा गांव निवासी बाइक सवार तकरीबन 20 वर्षीय प्रकाश रविदास सदर अस्पताल गोड्डा से बेहतर इलाज हेतु हायर रेफर किया गया है। घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।घटना घटी ट्रैक्टर मोहानी गांव का है। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोड़ैयाहाट से बाइक सवार युवक अपने घर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया और घटनास्थल पर गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा  हो गई।और घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस के पहुंचने के पूर्व स्थानीय लोगों ने घायल को स्वास्थ्य लाभ हेतु भेज दिया था।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घटना घटित ट्रैक्टर को पड़कर थाना लाया है।पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि घटना घटी ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button