ललितपुर

योजनाओं पर जागरूकता के लिए कार्यशाला, पोस्टर प्रेजेंटेशन रहा आकर्षण का केंद्र

तरई फाटक स्थित वीणा वादिनी बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। तालबेहट के तरई फाटक स्थित वीणा वादिनी बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना और युवाओं को जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथी उप निदेशक अनवर वारिसी रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज तिवारी प्रधानाचार्य ने की ।
यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में, मेरा युवा भारत ललितपुर द्वारा आयोजित किया गया। संस्था की ओर से उप निदेशक अनवर वारसी ने विशेष रूप से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योजनाओं का लाभ लेने और उन्हें समाज तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही बदलाव की धुरी हैं और यदि वे योजनाओं की सही जानकारी लेकर आगे बढ़ेंगे तो समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा।  कार्यक्रम में विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द संज्ञा सेवानिवृत APS नेहरू युवा केंद्र ने योजनाओ के प्रति सजग रहने व अपने आस पास के लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार प्रमोद गोस्वामी ने युवाओ का आवाहन किया कि राज्य व केंद्र की योजनाओ का प्रचार प्रसार कर अपने क्षेत्र के लोगो को अधिक से अधिक लाभान्वित करने का संकल्प ले । इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम को क्रियान्वयन करते हुए विध्यालय परिसर में पेडो का रोपण किया ।
कार्यशाला में कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और सराहनीय हिस्सा रहा पोस्टर प्रेजेंटेशन। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योजनाओं पर रचनात्मक व संदेशपूर्ण पोस्टर बनाकर प्रस्तुत किए। इन पोस्टरों में योजनाओं की महत्ता, उनका लाभ और उनके क्रियान्वयन की झलक स्पष्ट दिखाई दी। उपस्थित दर्शकों ने पोस्टरों को अत्यंत सराहनीय और ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश राजपूत ने किया ।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी का सराहनीय सहयोग रहा, मनोज कुमार तिवारी प्रधानाचार्य, रमा तिवारी उपप्रधानाचार्य, श्रेया तिवारी, महेंद्र सिंह परिहार, ऋषव कौशिक, सम्रधि तिवारी, अर्चना राजा, सुभद्रा परिहार, राजा जी, रामजीवन, सचिन तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ युवाओं में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देती हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रेरणादायी और ऊर्जावान अंदाज़ में हुआ, जिससे पूरे सभागार का माहौल जीवंत रहा। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि ऐसे सार्थक कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button