गोड्डा

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सौंपा गया आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल को एक आवेदन सौंपा गया। यह आवेदन मुरली टॉक पंचायत के मुखिया एवं दिशा कमेटी गोड्डा के सदस्य प्रबोध सोरेन द्वारा दिया गया। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मोहनपुर, महागामा एवं ऊर्जानगर सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खुलेआम मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई है कि गोड्डा की तर्ज पर सभी मीट दुकानों के लिए एक अलग स्थान चिन्हित कर उन्हें एक ही परिसर में व्यवस्थित रूप से लगाया जाए, ताकि ग्राहकों को खरीदारी में सुविधा हो और स्वच्छता भी बनी रहे। इसके साथ ही केचुआ चौक पर विभिन्न गांवों से रोज़गार की तलाश में आने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक मजदूर भवन के निर्माण की मांग की गई है। बताया गया कि मजदूरों के बैठने, रुकने एवं काम मिलने तक इंतजार करने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मजदूर भवन के निर्माण से इस समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।आवेदन में महागामा बसुआ चौक पर आए दिन लगने वाले सड़क जाम की समस्या का भी जिक्र किया गया है। इसके समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का आग्रह किया गया है। साथ ही सभी वाहनों को बस स्टैंड परिसर में खड़ा करने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल ने आवेदन प्राप्त करते हुए समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button