कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के हाईवे 9 पर हुई लूट

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
पिलखुवा (यूपी ) – चीनी व्यापारी के मुनीम से 85 लाख लूटकर फरार लुटेरे घटना के 8 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं ।बदमाशों की तलाश में कई जिलों में पुलिस की दबिश जारी है लेकिन हापुड़ पुलिस के तेज तर्रार अधिकारी लूट खोलने मे नाकाम दिखाई दे रहे हैं । दो बदमाशों की पहचान के पोस्टर जारी करते हुए हापुड पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था लेकिन फिर भी रिजल्ट ज़ीरो ही सामने आ रहा है ।
आपको बता दें कि दो लुटेरों ने बाइक से हाईवे NH 9 पर दिनदहाड़े नोएडा के चीनी व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट की थी । बदमाशों ने चीनी व्यापारी के कलेक्शन एजेंट को चाकुओं से भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था और 85 लाख रूपये लूटकर बदमाश बाइक से फरार हो गए । जिसके बाद दोनों लुटेरों का फोटो जारी करते हुए पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम जारी किया लेकिन घटना के आठ दिन बीत जाने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं । जनपद हापुड के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम हाईवे NH 9 पर दिन दहाड़े लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया था ।


