गोड्डा

नगरपालिका आम निर्वाचन के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित

गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष बने सुशील रमानी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 महागामा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने प्रबोध सोरेन 
गोड्डा। नगरपालिका आम निर्वाचन – 2026 के अंतर्गत गोड्डा नगर परिषद एवं महागामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु मतगणना उपरांत परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के मीडिया कोषांग से जानकारी दी गई है। गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुशील रमानी कुल 5265 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कामरान अशरफी (कुल 5014 मत) को 251 मतों से पराजित करते हुए विजयी घोषित हुए।
महागामा नगर पंचायत (अध्यक्ष पद पर प्रबोध का कब्जा
महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रबोध सोरेन कुल 2818 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश सोरेन (कुल 2282 मत) को 536 मतों से पराजित कर विजयी हुए।
मतगणना पूर्ण होने के उपरांत संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं उन्हें बधाई दी गई। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं, निर्वाचन कर्मियों एवं सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button