बेतुल

बैतूल मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच के नाम पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप

लीलाझर में शिवलिंग स्थानांतरण से धार्मिक भावना आहत, अनुच्छेद 25 के उल्लंघन की शिकायत

सीएम हेल्पलाइन से मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला, उच्च स्तरीय जांच की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। आमला ब्लॉक की ग्राम पंचायत लीलाझर में हनुमान मंदिर के समीप सांस्कृतिक मंच निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन और मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आरोप है कि हनुमान मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के नाम पर विधायक निधि से राशि आहरित कर ली गई, जबकि स्थल पर कोई स्पष्ट मंच जैसा ढांचा निर्मित नहीं है।
शिकायत में कहा गया है कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का उपयोग धार्मिक ढांचे के निर्माण या विस्तार के लिए वर्जित है, इसके बावजूद मंदिर की पूर्व संरचना में परिवर्तन कर लगभग 10×30 फीट क्षेत्र में निर्माण किया गया और कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जन-सहमति प्राचीन शिवलिंग का स्थान परिवर्तन किया गया, जो धार्मिक परंपराओं के विपरीत है। इसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन बताया गया है। मंदिर के कपाट अधूरे होने से आवारा पशुओं के प्रवेश और गंदगी की स्थिति ने भी नाराजगी बढ़ाई है।
शिकायतकर्ता ने मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत कर विधायक निधि के इस कथित नियम विरुद्ध आवंटन और व्यय की उच्च स्तरीय जांच, गबन की गई राशि की वसूली कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई और सांस्कृतिक मंच का निर्माण किसी अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थान पर करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button