ललितपुर

फसलें बचाने को जाखलौन पंप कैनाल नहर चालू करने की मांग

डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर जाखलौन पंप कैनाल नहर को पुन: चालू कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अंतिम सिंचाई न मिल पाने के कारण क्षेत्र की फसलें सूखने की कगार पर हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में किसानों ने अवगत कराया कि जाखलौन पंप कैनाल से जुडे अनेक ग्रामों जैसे जाखलौन, जाखलौन तालबेहट, बुढ़वार, दैलवारा आदि क्षेत्रों में किसानों की अंतिम सिंचाई का पानी अभी तक खेतों तक नहीं पहुँच पाया है। इसके कारण गेहूं और अन्य फसलों के दाने पतले रहने और पैदावार घटने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि फसल सूखने की स्थिति में किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों को डर है कि इस बार उनकी मेहनत की लागत भी नहीं निकल पाएगी। किसानों ने जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन किया है कि किसानों के व्यापक हित को देखते हुए कुछ समय के लिए जाखलौन पंप कैनाल को फिर से चलाने के आदेश जारी किए जाएं। इस दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त कांकर, जिला उपाध्यक्ष आनन्द देवलिया, आशीष कुमार, शिवशंकर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button