ललितपुर

गौरांवित सिंह ने एनडीए एंट्रेंस एग्जाम किया पास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नगर के गौरांवित सिंह ने एनडीए एंट्रेंस एग्जाम पास कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। गौरवान्वित अब राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी पूना में 4 वर्ष के कठोर प्रशिक्षण उपरांत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में राष्ट्रसेवा करेंगे। शहर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी भारतीय सेना में सेवारत शीलेंद्र सिंह और बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक गीता सिंह के बेटे गौरांवित की प्रारंभिक शिक्षा नगर में ग्रहण कर हाईस्कूल और इंटर तक शिक्षा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलौर में हुई। बचपन से प्रतिभाशाली रहे गौरांवित सिंह ने वर्ष 2021 में रसायन विज्ञान की आवर्त सारणी को 31.10 सेकेंड में सुनकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह बनाई थी। गौरांवित के पिता के अलावा उनके दादा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं, गौरांवित की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, शिक्षकों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button