लिट्टीपाड़ा के करियोडीह में सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी गई दुआ
A mass Iftar party was organised at Kariyodih in Littipada, where prayers were offered for peace and brotherhood.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर मंगलवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह स्थित आवास में झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के द्वारा सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों रोजेदार, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इफ्तार से पूर्व पाकुड़ जिले सहित पूरे प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई। इसके बाद सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलते हुए आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक हाजी समद अली ने सभी अतिथियों और रोजेदारों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूती मिलती है। इफ्तार पार्टी में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव अन्य समेत काफी संख्या में रोजेदार व गणमान्य लोग शामिल हुए।



