अमरोहा

हरियाणा के झज्जर में काम करते समय 7 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर मौत। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हरियाणा के झज्जर में एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में काम करते समय सात फुट की ऊंचाई से गिरने के बाद 21 वर्षीय मजदूर जुबेर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक जुबेर अमरोहा रहरा थाना क्षेत्र के गंगवार गांव का निवासी था। परिजनों ने इस हादसे का कारण सेफ्टी इंजीनियर की लापरवाही का मान रहे हैं। परिवार ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जुबेर के शव को दफिना कर दिया। रविवार को झज्जर स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मृतक ठेकेदार के अधीन कार्यरत था। काम के दौरान वह लगभग सात फुट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।परिजनों का कहना है कि कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर ने मजदूर जुबेर को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। आरोप है कि इंजीनियर ने केवल मौखिक आदेश दिए और मौके से चला गया, जिसके कारण हादसा हुआ।हालांकि, फैक्ट्री के ठेकेदार मोहम्मद शहरोज आलम ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि सेफ्टी इंजीनियर ने मृतक जुबेर को कई बार सुरक्षा किट पहनने के लिए कहा था, लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया। ठेकेदार ने गंगवार निवासी शेर अली को पेटी ठेका दिया हुआ था, जिसके तहत लगभग बारह मजदूर साइड पर कार्यरत थे।
मृतक जुबेर एक गरीब परिवार से था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह पांच भाइयों और चार बहनों में तीसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि कंपनी और ठेकेदार की ओर से उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button