मथुरा

सरेराह व्यक्ति पर पिस्टल तानी

मथुरा के पूर्व पार्षद और उसके साथी पर प्राथमिकी दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन के सौ फुटा मार्ग पर कार निकालने को लेकर विवाद हो गया। रामताल के एक व्यक्ति से हुई नोकझोंक के दौरान मथुरा के पूर्व पार्षद के साथ चल रहे एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर सरेराह व्यक्ति पर तान दी। इसके बाद पूर्व पार्षद एवं उसका साथी कार से चले गए। घटना की जांच कर रही पुलिस ने पूर्व पार्षद एवं उसके साथी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार सुबह सौ फुटा पुल के नीचे से पूर्व पार्षद के साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। सोमवार रात सदर बाजार निवासी पूर्व पार्षद रवि यादव और उसके साथ मध्य प्रदेश मुरैना के गांव बामौर निवासी संदीप कुमार शर्मा कार से सौ फुटा की ओर जा रहे थे। मार्ग पर भीड़ के बीच कार निकालने को लेकर रामताल के एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। पूर्व पार्षद रवि यादव की लाइसेंसी पिस्टल उसके साथ चल रहे संदीप ने निकालकर सरेराह व्यक्ति पर तान दी। इससे मार्ग पर दहशत फैल गई। अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह की जांच में पूर्व पार्षद की लाइसेंसी पिस्टल तानने का मामला सामने आया। पुलिस ने पूर्व पार्षद रवि यादव और और उसके साथी संदीप कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि संदीप केा गिरफ्तार कर लिया है रवि यादव की तलाश जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button