मथुरा

सेवायतों पर अर्थदंड लगाने के नोटिस पर भड़की महिलाएं, किया प्रदर्शन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों का समय बढ़ाने को लेकर हाईपावर्ड कमेटी के फैसले का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को गोस्वामी समाज की महिलाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और इसे ठाकुर जी की प्राचीन पूजा परंपरा के विरुद्ध बताया। विरोध कर रहीं महिलाओं का कहना है कि हाईपावर्ड कमेटी लगातार तरह तरह के निर्णय को गोस्वामी समाज पर जबरन थोप रही हैं जबकि मंदिर की पूजा-अर्चना और सेवा की परम्पराएं सदियों से निर्धारित नियमों के अनुसार ही चलती आई हैं। उनका आरोप है कि दर्शनों का समय बढ़ाने का निर्णय इन परंपराओं को प्रभावित करेगा। हाल ही में कमेटी की ओर से उन सेवाधिकारी गोस्वामियों पर आर्थिक दंड लगाने का नोटिस चस्पा किया गया जिसमें कहा गया कि दर्शनों का समय जिन भी सेवायतों ने नहीं बढ़ाया तो उनके खिलाफ अर्थदंड लगाया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पारंपरिक व्यवस्था में हस्तक्षेप किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान अंजलि गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, माला गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, कोमल गोस्वामी, ललिता गोस्वामी, शालू भंडारी, पिंकी पुरोहित, प्रीति गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button