गोड्डा

मेहरमा के विवाह भवन में युवक का मिला शव

 रेलवे ग्रुप डी का था कर्मचारी, जांच में जुटी पुलिस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
गोड्डा। मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित सिंह विवाह भवन में सुबह एक बंद कमरे से 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही विवाह भवन के संचालक अजय कुमार सिंह ने तत्काल मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और बंद कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान मुंगेर (बिहार) निवासी विजय कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद सिंह के पुत्र थे। पुलिस को कमरे से सल्फास की गोलियां और शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा भेज दिया है।
मृतक के बड़े भाई संजय कुमार सिंह ने बताया कि विजय 2 दिसंबर को अपने रिश्तेदार के यहां टाटा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से 9 दिसंबर को लौटने के बाद वह मेहरमा के गोविंदपुर स्थित सिंह विवाह भवन में रुके हुए थे। परिजनों को 12 दिसंबर की सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। विजय कुमार सिंह रेलवे ग्रुप डी में कार्यरत थे और फिलहाल टाटा नगर में पदस्थापित थे। उनका विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व भागलपुर के बहादुरपुर में हुआ था और उनकी एक 10 वर्षीय पुत्री है, जिसका नाम तृष्णा कुमारी है।
क्या कहते हैं थानेदार
मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों से जानकारी मिली है कि युवक करीब दो साल से घर नहीं जाता था। और न तो पत्नी के पास जाता था। और न ही ससुराल जाता था। इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। जांच के बाद ही अब सही कारणों का पता लग पाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button