मथुरा

संत प्रेमानंद को बांकेबिहारी के रूप में पोस्टर वायरल

छिड़ा विवाद; ब्राह्मण सभा ने जताई आपत्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज को ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के रूप में चित्रित करने वाले एक विवादास्पद पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा ने इसे ब्रज की परंपराओं और आराध्य के स्वरूप का अपमान बताया है। मांग की कि इस कृत्य में लिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। महासभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ और ब्रज प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज को साक्षात बिहारीजी के रूप में दिखाना अनुचित है। श्रीबांकेबिहारी ब्रज के आराध्य हैं और ब्रह्मांड में कोई भी संत उनकी बराबरी नहीं कर सकता।महासभा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे चित्र की कड़े शब्दों में निंदा की है। महासभा के प्रेमानंद महाराज के पर्रिकर (प्रबंधन) से भी निवेदन किया है कि वे अपने अनुयायियों को उचित निर्देश दें। इस तरह के कृत्य संत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। ब्राह्मण महासभा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ईश-निंदा विरोधी कानून बनाया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button