बरेली
अपना दल (सोनेलाल) बरेली द्वारा मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अपना दल (सोनेलाल) बरेली इकाई की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन आज डीडी पुरम स्थित नगर कार्यालय (लेंसकार्ट के पास) में जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव किसान मंच सतीश गंगवार जी रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित विधानसभा अध्यक्षों ने सुझाव दिया कि जिले की मासिक समीक्षा बैठकों को क्रमवार सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जाए।
मुख्य अतिथि सतीश गंगवार जी ने अपने संबोधन में कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक सफलता की आधारशिला होता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी जन-जन तक पहुंचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए जनसंपर्क अभियान को तेज करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



