खैरथल

किशनगढ़बास सीएचसी में अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई

चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । जिले के किशनगढ़बास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई व्यवस्था खराब पाई गई, वहीं दवाइयाँ और चिकित्सा उपकरण अस्त-व्यस्त स्थिति में मिले।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र में अप्रशिक्षित कर्मचारी कार्यरत थे और प्रभारी चिकित्सक डॉ. अतुल गौड स्वयं अनुपस्थित मिले। इस स्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला कलेक्टर ने डॉ. गौड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि केन्द्र पर स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों का पालन नहीं होने से संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है, जिससे मरीजों को असुविधा होती है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसे राजकार्य के प्रति घोर लापरवाही माना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button