बेतुल
बैतूल भीम क्रांति पत्रिका का विमोचन आज
अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर चौराहा सहित कई स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज 14 अप्रैल मंगलवार को भीम क्रांति पत्रिका का विमोचन जिले में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 से 10 बजे के बीच अंबेडकर चौराहा, नेहरू पार्क चौक बैतूल में आयोजित होगा, जहां 9:30 से 10 बजे के बीच पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।पत्रिका के संपादक रामदास पाटिल ने बताया कि बैतूल की आवाज’ समाचार पत्र के 17 वर्ष पूर्ण होने पर इस विशेषांक का प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीम क्रांति पत्रिका पिछले 8 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष प्रकाशित की जा रही है, जिसका उद्देश्य डॉ. आंबेडकर के विचारों, उनके बताए मार्ग और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।इसी दिन भोपाल के अंबेडकर चौराहा पर दैनिक वांटेड टाइम्स के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी अतिथियों द्वारा पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। वहीं सुबह 8:30 बजे प्रज्ञा बुद्ध विहार भारत भारती जामठी में भी सामाजिक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पत्रिका का लोकार्पण किया जाएगा।आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।



