गोड्डा

रात्रि सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

अंजना गांव में दिखा खेल और उत्साह का संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। हसन करहिया पंचायत के अंतर्गत ग्राम अंजना में रात्रि सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता ने गांव के युवाओं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं भावी मुखिया प्रत्याशी आरिफ आलम द्वारा किया गया। उन्होंने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर अपने संबोधन में आरिफ आलम ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अंजना गांव के युवाओं की मेहनत और एकजुटता की तारीफ करते हुए कहा कि इतने शानदार तरीके से रात्रि टूर्नामेंट का आयोजन करना सराहनीय है। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया। खेल मैदान में खेल भावना, आपसी सहयोग और भाईचारे का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गांव के विकास और हर जरूरत के समय वे हमेशा ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे। यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि गांव में एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलाने में अहम भूमिका निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button