गोड्डा
बास्ता पहाड़ प्रांगण में 174 वां शिवशक्ति महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। प्रखंड क्षेत्र के रूंजी पंचायत अन्तर्गत बास्ता पहाड़ स्थित बुड़ानाथ महादेव मंदिर प्रांगण में बाल संत बाबा त्यागी जी महाराज के तत्वाधान में 174 वां शिवशक्ति महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर बुधवार को यज्ञ स्थल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जहां इस कलश यात्रा में रथ पर सवार बाल संत बाबा त्यागी जी महाराज एवं यज्ञ व्यवस्थापक लाल बाबा के साथ दक्षिणी जिला परिषद सदस्य गीता देवी, मुखिया चुन्नी देवी, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, पूर्व मुखिया सह जिला परिषद पति उमेश प्रसाद साह, मुखिया पति सुभाष पासवान, मुंशी पंडित, मिथुन मंडल, मिथलेश कुमार रंजन, जयप्रकाश मंडल, राकेश मंडल ,बिट्टू कुमार साह ,पंडित विक्रम कुमार झा, महंत मोहन बाबा, तुकनी देवी के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियों साथ छोटे-छोटे बालिकाओं ने कलश यात्रा में मुख्य रूप से भाग लिया। कलश यात्रा बास्ता पहाड़ स्थित यज्ञ मंडली से निकालते हुए आशाखापड़, रूंजी बनियांडीह इत्यादि गांव भ्रमणकर बनियांडीह स्थित नदी में पंडित के द्वारा मंत्रोचार उपरांत जल भरी का कार्य करते हुए वापस यज्ञ मंडली आकर कलश को स्थापित किया गया। बताते चलें कि इस पूरे कलश यात्रा के दौरान जय जय राम जय श्री राम, हर हर महादेव का नारा कलश यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा लगाया जा रहा था।जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति में माहौल में तब्दील होता नजर आया। वही, इस यज्ञ और राम कथा के अवसर पर वास्ता पहाड़ प्रांगण में मेला का भी आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण मिकी माउस झूला इत्यादि चीज मेला प्रांगण में आ गया है।



