
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई(जालौन) : वाराणसी काशी की पावन धरती पर आयोजित काशी गौरव सम्मान समारोह-2026 में जालौन जनपद के ग्राम मुसमरिया निवासी युवा पत्रकार मनीष सिंह जादौन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन परफेक्ट मिशन राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक के 12वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल को सारनाथ स्थित अतिशा हॉल, केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में संपन्न हुआ।सम्मान समारोह के दौरान परफेक्ट मिशन के प्रधान संपादक मनीष दीक्षित ने मनीष जादौन को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकारी संपादक घनश्याम पाठक और देशभर से आए पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं सांस्कृतिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य बन गया।बेमिसाल बारह साल की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनहित के मुद्दों पर विशेष चर्चा भी हुई। मनीष जादौन के सम्मानित होने पर जालौन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों एवं पत्रकार साथियों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।



