हजारीबाग

चौपारण ​दनुआ घाटी सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय संयुक्त जांच संपन्न

सुरक्षा मानकों को सख्त करने का निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​हजारीबाग जिला अंतर्गत दनुआ घाटी में शनिवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना, जिसमें 5 लोगों की असामयिक मौके पर मृत्यु हो गई थी, कारणों की समीक्षा के लिए रविवार को हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक और सडक़ परिवहन विभाग ने संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
​यह जांच अभियान हजारीबाग पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। जांच दल का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना था। ​जांच टीम में शामिल मुख्य अधिकारी स्थल निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे:
​श्री अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग।
​श्री बैद्यनाथ कामती, जिला परिवहन पदाधिकारी।
​श्री विजय गौतम, मोटर यान निरीक्षक (MVI)।
​श्री बिरसू सिंह, मोटर यान निरीक्षक हजारीबाग
​श्री राहुल कुमार, डिप्टी मैनेजर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)।
​श्री मुकेश कुमार, इंजीनियर, NHAI।
​सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य।
​जांच के मुख्य बिंदु और निष्कर्ष
​संयुक्त टीम द्वारा दुर्घटना स्थल के सूक्ष्म अवलोकन के बाद निम्नलिखित तथ्य सामने आए:
​तेज रफ्तार और लापरवाही: शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का प्राथमिक कारण वाहन की अत्यधिक गति और चालक की लापरवाही प्रतीत होती है। एक लेन (One Lane) का पालन: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय ने NHAI को सख्त निर्देश दिए कि उक्त क्षेत्र में ‘सिंगल लेन’ व्यवस्था को कड़ाई से लागू कराया जाए।
​साइन बोर्ड और चेतावनी: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यात्रियों की सतर्कता हेतु अधिक से अधिक संख्या में साइन बोर्ड (Signage) और चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है।
​पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा:
जान-माल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दनुआ घाटी के खतरनाक मोड़ों पर तकनीकी सुधार के साथ-साथ प्रवर्तन (Enforcement) को सख्त किया जाएगा। NHAI को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। जिला प्रशासन आम नागरिकों से भी अपील करता है कि घाटी क्षेत्र में वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button