हापुड़

गंगा स्नान करने आबया युवक गंगा में डूबा..गोताखोर करते रहे तलाश…

मेरठ से मौसी के साथ गंगा स्नान को आया था युवक....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गंगा किनारे नाकाफी निकलीं प्रशासन की तैयारियां….

हापुड – ब्रजघाट गंगा स्नान करने आया श्रद्धालु युवक गंगा में डूब गया। , 21 वर्षीय श्रद्धालु क़े गंगा मे डूबने से ब्रजघाट पर हड़कंप मच गया । युवक दिव्यांश मेरठ से अपनी मौसी के साथ गंगा स्नान करने ब्रजघाट आया था। बिना लाइफ़ जैकेट गंगा क़े गहरे पानी में जाने के कारण गंगा में श्रद्धालु युवक डूब गया । गोताखोर गंगा में डूबे श्रद्धालु की काफी देर तलाश करते रहे लेकिन युवक नहीं मिला । काफी देर ढूंढने पर भी श्रद्धालु का कोई सुराग नहीं लग पाया है ।पुलिस भी मौके पर श्रद्धालु की तलाश में जुटी । जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट स्थित गंगा में हादसा हो गया ।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के जागृति विहार निवासी गौरव के पुत्र अयांश (21) अपनी मौसी शिवांकी के साथ सोमवार को ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए आया था । गंगा में स्नान करते समय अयांश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया । अयांश को डूबता देख उसकी मौसी और अन्य लोगों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद गोताखोर तुरंत उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवक गंगा स्नान के दौरान गंगा के गहरे पानी में समा गया है । गोताखोर युवक को तलाश रहे हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button