भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे , निवर्तमान महामंत्री मोहनसिंह व जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करी मुलाकात….

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ – हापुड की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे , निवर्तमान महामंत्री मोहनसिंह व जिला महामंत्री राहुल उपाध्याय ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद की समस्याओं को लेकर मुलाकात की ।
जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे ने जनपद के सीमा विस्तार का मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा उठाया। हापुड़ नगरपालिका की सीमा विस्तार कर नगर निगम बनाने का भी आग्रह किया। इसके अलावा जनपद के ज्वलंत मुद्दों का निस्तारण कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि हापुड़ तीन तहसीलों का छोटा सा जनपद है, काफी समय से जनपद की सीमा विस्तार की मांग उठ रही है। जिला प्रशासन ने राजस्व परिषद को प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था, लेकिन अभी तक भी राजस्व परिषद में प्रस्ताव लंबित पड़ा है। उन्होंने जनपद की सीमा विस्तारण के साथ नगर पालिका का भी विस्तार कर नगर निगम बनाने का आग्रह किया। वहीं, जिलाध्यक्ष ने गन्ना किसानों का सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान पर भी ध्यान आकर्षित कर, भुगतान कराने की मांग की।
इसके अलावा किसानों के जमा नलकूप बिलों की समस्या के निस्तारण, यूपी एग्रो के निर्मित भवन का राजस्व विभाग को हस्तातंरण, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा शासन को प्रेषित भू-उपयोग परिवर्तन के प्रस्तावों पर अविलंब निर्णय लेने, जिले के 74 गांवों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिसूचित होने के कारण धौलाना के औद्योगिकरण प्रभावित होने, गढ़ गंगा मेला क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए वृहद निवेश, जिला अस्तपाल में डायलिसिस यूनिट केंद्र की स्थापना व ट्रामा सेंटर सिखेड़ा में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।
जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर निस्तारण का आश्वासन दिया है। की। उन्होंने जनपद के सीमा विस्तार का मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा उठाया। नगरपालिका की सीमा विस्तार कर नगर निगम बनाने का भी आग्रह किया। इसके अलावा जनपद के ज्वलंत मुद्दों का निस्तारण कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि हापुड़ तीन तहसीलों का छोटा सा जनपद है, काफी समय से जनपद की सीमा विस्तार की मांग उठ रही है। जिला प्रशासन ने राजस्व परिषद को प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था, लेकिन अभी तक भी राजस्व परिषद में प्रस्ताव लंबित पड़ा है। उन्होंने जनपद की सीमा विस्तारण के साथ नगर पालिका का भी विस्तार कर नगर निगम बनाने का आग्रह किया। वहीं, जिलाध्यक्ष ने गन्ना किसानों का सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान पर भी ध्यान आकर्षित कर, भुगतान कराने की मांग की।
इसके अलावा किसानों के जमा नलकूप बिलों की समस्या के निस्तारण, यूपी एग्रो के निर्मित भवन का राजस्व विभाग को हस्तातंरण, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा शासन को प्रेषित भू-उपयोग परिवर्तन के प्रस्तावों पर अविलंब निर्णय लेने, जिले के 74 गांवों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिसूचित होने के कारण धौलाना के औद्योगिकरण प्रभावित होने, गढ़ गंगा मेला क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए वृहद निवेश, जिला अस्तपाल में डायलिसिस यूनिट केंद्र की स्थापना व ट्रामा सेंटर सिखेड़ा में चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की।
जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर निस्तारण का आश्वासन दिया है।