मथुरा

संत प्रेमानंद के दर्शन को आए श्रद्धालु लापता

मुंबई से ट्रेन पर चढ़े, मथुरा जंक्शन भी पहुंचे; वृंदावन के आश्रम में तलाश रहीं पत्नी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के लिए मुंबई के बोरीवली निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति 20 अप्रैल को घर से निकले। लेकिन, अब तक घर नहीं पहुंच सके। जब उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ तो पत्नी शनिवार को मथुरा पहुंचीं। यहां रेलवे स्टेशन पर उनके आने की पुष्टि हुई। पत्नी अब उन्हें आश्रमों में ढूंढ रही हैं। मुंबई के बोरीवली ईस्ट स्थित शांतिवन निवासी 48 वर्षीय कल्याण गुल्लापल्ली 20 अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे घर से निकले और वापस नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल, आधार कार्ड आदि सब घर पर ही है। शनिवार को वृंदावन पहुंचीं कल्याण गुल्लवल्ली की पत्नी चंदना गुल्लापल्ली ने बताया उनके पति हमेशा संत प्रेमानंद के सत्संग सुनते और वृंदावन आकर उनके दर्शन की इच्छा जताते थे। 20 अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए। इसके बाद उन्होंने बोरीवली ईस्ट थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। लेकिन, कोई पता न चलने पर शुक्रवार को मुंबई रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी देखे तो पति मथुरा की ट्रेन में बैठते दिखाई दिए। शनिवार को वह मथुरा पहुंचीं। जंक्शन रेलवे स्टेसन के सीसीटीवी में भी उनके पति मुंबई की ट्रेन से उतरते दिखाई दे रहे हैं। चंदना का मानना है कि पति वृंदावन गए हैं। शाम को वह वृंदावन पहुंचीं। यहां पति की तलाश में कई आश्रमों में जानकारी की। उनका मानना है कि भगवत भजन के लिए किसी आश्रम में रुके होंगे। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कल्याण गुल्लापल्ली की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button