कोलकाताराजनीतिराष्ट्रीय

टीएमसी सांसद मिताली बाग की कार पर हमला

भाजपा पर लाठी-डंडे चलाने और गुंडागर्दी का आरोप, सांसद-ड्राइवर को आई चोट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच सियासी तनाव बढ़ गया है। टीएमसी ने भाजपा पर सांसद मिताली बाग की कार तोड़ने और हिंसा का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हिंसा और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद मिताली बाग ने भी फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि अरामबाग में उनके चुनाव प्रचार के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया।
फेसबुक लाइव वीडियो में मिताली बाग ने कहा कि प्रचार के दौरान उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमले में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और इसके पीछे भाजपा कार्यकतार्ओं का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना में सांसद और उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं।
सांसद की कार में तोड़फोड़ का आरोप-टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि पार्टी की सांसद मिताली बाग की कार पर हमला किया गया। टीएमसी का कहना है कि मिताली बाग पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने के लिए जा रही थीं, तभी उनके काफिले को निशाना बनाया गया। पार्टी के अनुसार इस हमले में उनकी कार को नुकसान पहुंचा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
बताया गया कि गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और उसे नुकसान पहुंचाया गया। पार्टी ने इसे एक निर्वाचित प्रतिनिधि, खासकर अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाली महिला सांसद पर कायरतापूर्ण हमला बताया। पार्टी का दावा है कि उसके सांसद पर हमला किया गया और उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया।
इखढ पर लगाए गंभीर आरोप-टीएमसी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा चुनावी हार के डर से हिंसा का रास्ता अपना रही है। पार्टी के मुताबिक, राजनीतिक रणनीति के बजाय भाजपा ‘हिंसा, डराने-धमकाने और गुंडागर्दी’ पर उतर आई है। तृणमूल कांग्रेस ने यह भी कहा कि अगर बिना सत्ता के भाजपा इस तरह के कदम उठा सकती है, तो सत्ता मिलने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। पार्टी ने मतदाताओं से अपील करते हुए भाजपा को पूरी तरह रोकने की बात कही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button