पाकुड़

संथाल परगना पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में पाकुड़ जिला ओवरऑल चैंपियन, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Pakur District emerges as Overall Champion at Santhal Pargana Police Duty Meet-2026; participants display outstanding performance.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पाकुड़ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का आयोजन 10 से 12 जून 2026 तक पुलिस केंद्र साहेबगंज में किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन में संथाल परगना के सभी जिलों—दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा एवं देवघर—के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 10 विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए गए, जिनमें फॉरेंसिक साइंस (लिखित), मेडिको लीगल (मौखिक), एविडेंस की पैकिंग एवं फॉरवर्डिंग, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, कानून एवं न्यायिक प्रक्रियाएं, फिंगर प्रिंट (प्रायोगिक एवं मौखिक), फोटोग्राफी, ऑब्जर्वेशन टेस्ट, पुलिस पोर्ट्रेट, कंप्यूटर अवेयरनेस तथा डॉग स्क्वाड टेस्ट शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले से कुल 14 पुलिस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। परिणाम में पाकुड़ जिला ने सभी छह जिलों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट्स के परिणाम इस प्रकार रहे—
मेडिको लीगल (ओरल) में पु०नि० प्रयाग दास ने प्रथम तथा पु०अ०नि० नागेन्द्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ एंड रूल्स एवं कोर्ट जजमेंट्स में पु०नि० प्रयाग दास द्वितीय स्थान पर रहे। ऑब्जर्वेशन टेस्ट में आरक्षी-75 राकेश कुमार सरकार ने द्वितीय स्थान तथा पुलिस पोर्ट्रेट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर अवेयरनेस में आरक्षी-242 पिन्टु कुमार साहा ने प्रथम स्थान तथा आरक्षी-42 तोपेश कुमार मंडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत श्रेणी में पु०नि० प्रयाग दास को ओवरऑल रेंज चैंपियन (द्वितीय स्थान) प्राप्त हुआ, जबकि पाकुड़ जिला को ओवरऑल जिला चैंपियन घोषित किया गया। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button