बाराबंकी

डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय  के निर्देश पर सीओ रामनगर गरिमा पंथ प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत बड़ागांव मे पैदल मार्च निकाला गया।
 पैदल मार्च डा0 भीमराव अंबेडकर पार्क  से शुरू होकर मोहल्ला बड़ीचौक, पुराना अस्पताल,  मोहल्ला मँझपटिया, नालीपार, आईमाहार, मढीटोला होते हुए वापस पार्क मे समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ गरिमा पंथ ने डीजे पर कोई भी गलत गाना ना बजाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी जाति, धर्म विशेष के गाने ना बजाएं. अगर किसी भी जाति और धर्म के गाने बजाएं तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहाकि कोई भी ऐसा गाना ना बजाएं, जो किसी भी व्यक्ति या समाज को ग़लत लगे. सब हमारे हैं, सब हमारा समाज है। पैदल मार्च के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, डा0 भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद गौतम, कृष्ण कुमार गुप्ता, शुभम वर्मा , बीडीसी पप्पू गौतम, अंगद गौतम, मायाराम गौतम, राम सरन गौतम, मानिक चंद्र, प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा।।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button