खैरथल
जिले मे जोरदार बरसे मेघा,कालोनियों मे हुआ जल भराव लोग हुए परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : जिले मे सोमवार को सबह में 4 घंटे बारिश लगातार तेज बारिश होने से जनजीवन को परेशानी का सामना करना पड़ा शहर के मातौर रोड़ स्थित कालोनी मे पानी भर गया लोगो को घरों में बैठा रहना पड़ा बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो गया शहर के नगरपरिषद आफिस प्रागण और रोड़ पर जलभराव रहाआन्न नगर मे भी सड़को पर जल भराव देखा गया वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई रेलवे अत्तर पास भी जलमग्न रहा अंडरपास में 7 फीट पानी भर गया। जिले के तिजारा में 44 एम एम बारिश रिकार्ड की गई किशनगढ़ बास मे भी भारी वर्षा के समाचार मिले है
खैरथल-तिजारा में सावन के अंतिम सोमवार को जिले में सुबह करीब 6 बजे से 10 बजे तक तेज बारिश हुई। लोगो ने बताया खैरथल शहर मे बरसाती नालों पर सड़क बनाने से जल निकास की समस्याएं बढ़ी प्रशासन को रिकार्ड अनुसार बरसाती नाले बहाब क्षेत्रों से अतिक्रमण हटा जल निकास की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए । वर्षा रूकने के दो घण्टे बाद कालोनियो से जल निकास हो पाया तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली सफाई कर्मचारियों की एक परखाडे से चल रही हड़ताल ने भी समस्या को बढ़ाया एक परखाड़े से नालो की रूटिन सफाई भी बंद है जिससे नाले जाम की शिकायत बढ़ी और पानी सड़को पर बहा



