शामली
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 20 पव्वे बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल पुत्र सेठपाल निवासी गढ़ीश्याम के कब्जे से डीबीओ मार्का के 20 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।