शामली
चेकिंग अभियान में युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त समीर पुत्र इनाम निवासी मोहम्मदपुर राई है, जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।