भरत पुर

सेठो की हवेली पुस्तक अग्र वंशावली में शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भुसावर : कस्बे के खिडकी मोहल्ला में स्थित सेठो की हवेली पर समाजसेवी अंशु मित्तल द्वारा लिखी गई पुस्तक को सिंगापुर से संचालित अग्र वंशावली शोध परिषद की अग्रवाल वंशावली पुस्तकों की सूची में शामिल किया गया।
अग्रवाल समाज के राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय निवासी अंशु मित्तल की ओर से वर्ष 2021 में ”सेठो की हवेली-एक परिचय” नामक पुस्तक का प्रथम संस्करण प्रकाशित किया गया, जिसमें सेठो की हवेली का परिचय देते हुए तिरखा परिवार की वंशावली का विवरण दिया गया। सिंगापुर से संचालित अग्र वंशावली शोध परिषद के डा. हर्ष वर्धन गोयल ने बताया कि जो देश व समाज अपने इतिहास को विस्मृत कर देते हैं, वे अपनी जड़ों पर गर्व करना छोड़ देते हैं, उनका अस्तित्व समय के साथ नष्ट हो जाता है। अग्र वंशावली शोध परिषद समाज को इतिहास और वंशावली सहेजने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में अंशु मित्तल द्वारा लिखित ‘सेठो की हवेली’ नामक पुस्तक को अग्रवाल वंशावली पुस्तकों की सूची में सम्मिलित किया गया। यह पुस्तक भुसावर स्थित ऐतिहासिक सेठो की हवेली का अत्यंत भव्य और विस्तृत चित्रण प्रस्तुत करती है और इसमें उल्लेखित तिरखा परिवार की वंशावली, संपूर्ण समाज को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है। मित्तल का यह पुनीत कार्य वंशावली का संकलन व संरक्षण कर इतिहास को संजोना है। इस कार्य के लिए मित्तल को कस्बेवासियों ने बधाईयां दी। गौरतलब है कि अंशु मित्तल कस्बे के विभिन्न सामाजिक व जनहित कार्यों में अग्रणी रहते हैं और वंशावली पर आगे भी कार्य कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button