बरेली

खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का फूल-मालाओं से किया गया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / मीरगंज । मीरगंज में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक संवाद से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में क्षेत्र की शैक्षिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार, सुमित गंगवार, धर्मपाल गंगवार, ज्योति यदुवंशी, सरला कुमारी, इफ्तार अहमद आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button