गोड्डा

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी, जागरूकता रैली भी निकली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से महागामा प्रखंड अंतर्गत जियाजोरी क्लस्टर के सरभंगा ग्राम संगठन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सखी मंडल की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित सदस्य की मृत्यु होने पर उसके नामिनी को 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना की स्थिति में आंशिक विकलांगता होने पर 1 लाख तक की सहायता राशि मिलती है।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कम प्रीमियम में यह योजनाएं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के बाद समूह की महिलाओं द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने बैंक के माध्यम से बीमा कराकर इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के सामुदायिक समन्वयक, एफएलसीआरपी हीरामणी कुमारी सहित सखी मंडल की कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई और उन्होंने इन योजनाओं को अपने जीवन में अपनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button