गोड्डा

बीडीओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी जनता, निकाला मशाल जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। पथरगामा बीडीओ नितेश कुमार गौतम पर कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन देर शाम और तेज हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पथरगामा में भव्य मशाल जुलूस निकाला। जुलूस हिंदुस्तान पेट्रोल पंप से शुरू होकर मुख्य चौक होते हुए कलाली मोड़ तक पहुंचा और वापस पेट्रोल पंप पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीडीओ पर लगाए गए आरोपों की जांच कर  कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिप सदस्य अमित भगत ने कहा कि बीडीओ पर कार्रवाई किए बिना आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान उन्हें केस में फंसाने और जिला बदर करने जैसी धमकियां दिए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से आंदोलन प्रभावित नहीं होगा और कार्रवाई की मांग जारी रहेगी। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। देर शाम निकले जुलूस के दौरान मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ नजर आई।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर बीडीओ नितेश कुमार गौतम पर कार्रवाई की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button