खैरथल
खैरथल में आज जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता
जिला बचाओं संघर्ष समिति के आंदोलन को मिलेगी मजबूती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के धरने को अब राजनीतिक स्तर पर बड़ा समर्थन मिलने जा रहा है। गुरुवार, 7 मई 2026 को सुबह 10 बजे धरना स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा होगा, जहां वे आंदोलन को संबोधित कर अपना समर्थन व्यक्त करेंगे।
जिला मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने और जिले का नाम बदलने की मंशा के विरोध मे खैरथल में 273 दिन से लगातार धरना दिया जा रहा है सरकार और सिस्टम ने अभी तक धरने को लेकर कोई सुध नही ली है इससे लोगों में रोष है
कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया, मुंडावर विधायक ललित यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचेंगे। सभी नेता संघर्ष समिति के मंच से आमजन को संबोधित करेंगे और आंदोलन की दिशा व आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिला संधर्ष की बैठक हुई बैठक मे सर्वेश गुप्ता, विक्की चौधरी, गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, वीरसिंह ढिल्लन, दीपक चौधरी, राजेंद्र रसगोन, मातादीन बिसारिया, श्यामलाल शर्मा, प्रकाश दादानी, महेंद्र जांगिड़, पोणी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे



