बरेली

ओवरहेड टैंक के नमूने सील किए, स्पेशल टीम ने ठेकेदार और इंजीनियरों से घंटों की पूछताछ

पीडब्ल्यूडी प्रयोगशाला में होगी निर्माण सामिग्री की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली/भमौरा। सरदार नगर में सोमवार शाम ओवरहेड टैंक ढहने को लेकर शासन सख्त है। जल शक्ति मंत्री के निर्देश पर मंगलवार सुबह लखनऊ से टेक्निकल ऑडिट टीम सीनियर टेक्नीशियन एडवाइजर विश्व दीपक और शशांक मिश्रा के नेतृत्व में आई। टीम ने ईंट, रोड़ा, सरिया, सीमेंट, रेता और चादर के नमूने लेकर 18 बोरों में सील किए। चादर के सैंपल कानपुर भेजे जा रहे हैं, जबकि अन्य सामग्री की जांच पीडब्ल्यूडी लखनऊ की प्रयोगशाला में कराई जाएगी।
जांच टीम ने न केवल सामग्री के नमूने लिए, बल्कि कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों और ठेकेदार को भी आड़े हाथों लिया। उनसे निर्माण की प्रक्रिया और तकनीक पर घंटों पूछताछ की। टीम में शामिल मुरादाबाद जोन के अभियंता आरबी राम और वीके लिटोरिया ने तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। टीम को हिदायत दी गई है कि वे 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपें। इधर, सोमवार देर रात ही निर्माणदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के खिलाफ एक्सईएन कुमकुम गंगवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वही दर्ज  कराई गई रिपोर्ट की एक प्रतिलिपि मांगने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से मना कर दिया और ना ही जांच के प्रमुख बिंदु बताएं ,उधर  ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कंपनी पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप हैं, उसी के अधिकारी नमूने लेने में शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button