बरेली

जनपद में खुलेंगे 15 एग्रीजंक्शन केन्द्र, कृषि स्नातकों को मिलेगा स्वरोजगार; डीडी, हिमांशु पांडे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली। कृषि निदेशालय उप्र द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्री जंक्शन) योजना के तहत जनपद के विकासखण्डों पर ‘वन स्टाप शॉप’ कुल 15 (एग्री जंक्शन) केन्द्र स्थापित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें जनपद के बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन- उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालय से डिग्रीधारी हैं, जो आईसीएआर/ यूजीसी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हों, वह लोग आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदनकर्ता के लिए जन्म प्रमाण पत्र ( हाई स्कूल मार्कशीट), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र शपथ पत्र हाई स्कूल मार्कशीट, इण्टर मीडिएट मार्कशीट और स्नातक मार्कशीट आवश्यक है, कृषि केन्द्र (एग्रीजंक्शन) कृषि स्नातक युवाओं का चयन जनपद स्तर पर जिलाधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों की
छटनी के उपरान्त किया जायेगा। आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक न हो, आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे अधिक जानकारी हेतु उप कृषि निदेशक बरेली कार्यालय से प्रत्येक कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है । आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गयी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button